पाटन क्षेत्र के लोगो ने भूपेश पर जताया भरोसा, पतोरा, अचानकपुर के पंच सहित प्रबुद्ध जनों ने किया कांग्रेस प्रवेश


पाटन। ग्राम पतोरा और अचानकपुर के पंच सहित दो दर्जन से अधिक लोगो ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस प्रवेश किया। ये सभी लोग जागेश्वर सोनी जी के नेतृत्व में मार्गदर्शन, भोलू बंदे युवा कांग्रेस महासचिव का मार्गदर्शन में मंडी बोर्ड दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू के साथ भिलाई 3 स्थित सीएम हाउस पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने गमझा पहना कर इस सबको कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालो में पतोरा फत्ते लाल साहू दो बार का पंच भाजपा से कांग्रेस में आया। तनुजा साहू पंच भाजपा कांग्रेस में शामिल हुए। बंसी लाल साहू ने भी कांग्रेस प्रवेश किया। अचनकपुर से डां. जे.सोनी,हेमनाथ साहू, चूमन्न लाल, मुन्ना साहू, मुकुंद राम, जीरखन लाल, महेंद्र साहू, सुदामा साहू,राजकुमार, ममता निषाद, ईश्वर दास, पंचू राम,धीसू राम, मनीराम साहू, गधर्व साहू ने कांग्रेस प्रवेश किया।