पाटन। आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज, सुरपा परिक्षेत्र का वार्षिक महासभा अधिवेशन रविवार, 29 मार्च 2026 को ग्राम आगेसरा (बटरेल) में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे कलश यात्रा एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें गौरी-गौरा ज्योति कलश के साथ पारंपरिक सुआ नृत्य, गीत एवं नृत्यकला की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
दोपहर 2 बजे से मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। सायं 4 बजे अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया, जिसमें समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक विकास पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाटन राज आदिवासी समाज के अध्यक्ष मा. श्री संतराम कोड़प्पा जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. श्री राजेश ठाकुर (संरक्षक पाटन राज आदिवासी समाज एवं सरपंच, ग्राम पंचायत निपानी) ने की।
विशेष अतिथियों के रूप में श्री कमलेश नेताम, श्री उमाशंकर, श्री दुलार सिंह, श्री मैत्री ठाकुर, श्री सुखराम ठाकुर, श्री अभय राम ठाकुर, श्री निधन ठाकुर, श्री वरुणदेव ठाकुर, श्री रेवाराम साहू, श्री रमाकांत साहू, श्री सरजू राम साहू, श्री नंदकुमार पटेल, श्री केशव राम सोनी, श्री सुख्खीत राम यादव, श्री तुकाराम निषाद, श्री जसवंत कुमार साहू एवं श्री वसंत साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संरक्षक रत्तनू राम कतलम, अध्यक्ष अभय राम ठाकुर, उपाध्यक्ष मैत्री ठाकुर, सचिव केशन राम ठाकुर एवं महामंत्री सुखूराम ठाकुर का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन का दायित्व अनिल सकर ने कुशलतापूर्वक निभाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पारंपरिक संस्कृति एवं एकजुटता का परिचय दिया।







