पाटन। छग मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के राज प्रधान युगल किशोर आडिल का जन्म दिवस आज विश्राम गृह पाटन में मनाया गया। पाटन राज के युवा अध्यक्ष राकेश आडिल के नेतृत्व में युवाओं की टीम में राज प्रधान के जन्म दिन को यादगार बना दिया। सभी ने केक काटकर युगल आडिल को बधाई दिया। राकेश आडिल ने बताया की राज प्रधान के जन्म दिन पर आज युवाओं ने बधाई दिया। उन्होंने कहा की युगल आडिल हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे है। उनके मार्गदर्शन में समाज प्रगति कर रहा है। इस कार्यक्रम में कुर्मी समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी बधाई देने पहुंचे।
