पाटन। पाटन ब्लॉक के सरपंच तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन आगमन पर उनसे मुलाकात कर गांव गांव में तालाब सूखने की जानकारी जिसके कारण निस्तारी की संकट भी हो जाने के जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल ओ एस डी आशीष वर्मा को निर्देश दिए की सबंधित अधिकारी से बात कर गावों के तालाबों को भरने के लिए नहर के माध्यम से पानी छोड़ा जावे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ओ एस डी आशीष वर्मा ने कलेक्टर से बात कर नहरों के माध्यम से पानी गावों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है की सोमवार की रात्रि से नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों को निस्तरी की समस्या न हो इसके लिए तत्काल प्रयास करने के लिए अंचल के जनप्रतिनिधियों ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल सहित ओ एस डी आशीष वर्मा का आभार जताया है । आभार जताने वाले में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, दुर्गा कमलेश नेताम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा,जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, रूप चंद साहू, रमन तिकरिहा, दिनेश साहू, सुरेश निषाद, सरपंच पुष्पा वर्मा, उर्वशी वर्मा, पूर्णिमा ईश्वरी वर्मा, साधना वर्मा, सहित अन्य शामिल है।







