पाटन। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। पाटन विधानसभा में मतदान का प्रतिशत कम होने वाले स्थानों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्हीं स्थानों पर मतदाताओं से मिलकर के मतदान के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।। आज इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के विभिन्न वार्डों में घूम घूम कर के बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा तहसीलदार प्रकाश सोनी पूरी टीम के साथ घूम घूम कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं ।।इसके अलावा उन्होंने बताया कि घर-घर सर्वे कभी शुरू किया गया है जिससे की स्थाई रूप से बाहर रहने वाले मतदाताओं तथा जिनकी मृत्यु हो गई है उन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने का काम भी किया जाएगा।। इसके लिए भी घर घर जाकर सर्वे का कार्य शुरु हो गया है।







