सेलूद। ग्राम पंचायत सेलूद के पूर्व उपसरपंच चंचल यादव ने पतोरा सरपंच को बर्खास्त करने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अश्वनी साहू जो कि patora के सरपंच को बर्खास्त करने की मांग sdm पाटन से कर रहे है वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने बताया के पुलिस और माननीय न्यायालय अपना काम कर रही है। वही प्रशासन भी जानता है कि कब कौन सा निर्देश जारी करना है। कांग्रेस नेता अश्वनी साहू अब इस तरह से ओछी राजनीति में उतारू हो गए है।






