P&G कंपनी द्वारा दरबार मोखली स्कूल की बालिकाओं को दी गई हेल्थ और हाईजीन की जानकारी,सेनेटरी पैड का किया वितरण

पाटन ।मल्टीनेशनल कंपनी P&G द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मिडिल स्कूल दरबार मोखली के बालिकाओं को हेल्थ एवं हाईजीन के बारे में विस्तार से बताया गया।
कंपनी की कु प्रियंका मिश्रा द्वारा महावारी के समय रखे जाने वाले स्वच्छता एवं परेशानियों एवं उसके सुरक्षा के उपाय एवं सेनेटरी पैड के इस्तेमाल करने की सलाह बालिकाओं को दी गई। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक एवं छात्राओं के द्वारा बताई गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं भविष्य में सैनिटरी पेड के इस्तेमाल पर विशेष रुचि दिखाते हुए बच्चों ने बड़े ही आनंद के साथ इस कार्यक्रम का मजा लिया।
इस अवसर पर बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षिका एवं प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा उपस्थित रही।