नगर पंचायत पाटन में पीएम आवास योजना का फेस- 2 शुरू, रैपिड सर्वे 15 नवंबर से 10 दिसम्बर तक होगा

पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में पीएम आवास योजना फेस 2 के लिए आज से सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके लिए नगर पंचायत पाटन ने तैयारी पूरी कर ली है।

स्वयं का घर नहीं होने वाले बीपीएल वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ी योजना शुरू की है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन हुआ। अब इस योजना में कई परिवार छूट गए है उनके लिए फेस- 2 शुरू किया गया है। फेस-2 अभियान के लिए रैपिड असेसमेंट सर्वे 15 नवंबर से 10 दिसम्बर तक होगा। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज प्रधानमंत्री आवास प्राप्त करने वाले हितग्राही को प्रस्तुत करना होगा। इस योजना के लिए 15 नवंबर से 10 चलेगा सर्वे दिसंबर तक चलेगा।