दुर्ग।हमर हटरी बोरसी में प्रख्यात फ़िलोसिफर डॉ सुरेश महेश्वरी का आगमन हुआ। हमर हटरी में अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक परंपरा, पारम्परिक शिल्प के साथ लोकतत्व का खजाना है। उन्होने जीविका स्व सहायता समूह बोरसी के अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू (मिनी माता सम्मान राज्य अलंकरण 2025) एवं समूह को उनके कार्यों के लिए बधाई दी। हमर हटरी परिवार के द्वारा राजकीय गमछे से एवं आदिवासी कलगी लगाकर डॉ महेश्वरी जी का अभिनन्दन किया गया। स्वागत मिलेट्स से बने व्यंजन खिलाकर, खुमरी, फुलेता पहनाकर छत्तीसगढ़ी परंपरा का निर्वहन किया गया। डॉ महेश्वरी ने जीविका समूह एवं हमर हटरी के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर शोधार्थी तरुण साहू, नीरज शर्मा, टिकेंद्र यदु, नरोत्तम साहू,पूर्णिमा, सविता, गुनेश्वरी, देवकी, मान बाई तथा समूह की बहने उपस्थित रहे।







