दुर्ग । प्रदेश प्रभारी गो रक्षा वाहिनी गो सेवा संघ छत्तीसगढ़ संस्थापक /अध्यक्ष सक्षम जन फाउंडेशन और दिव्यांग संघ दुर्ग के संयोजक प्रमोद जैन को दुर्ग जिला ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने पर छत्तीसगढ़ की बेटी फूलबासंन यादव उन्हें बधाई देने उनके निवास पहुंची, उनके उज्जवल भविष्य की कामता की और सक्षम जन फाउंडेशन परिवार के कार्यों को देखकर फाउंडेशन के सभी सदस्य को बधाई दी। जिसमें रायगढ़ से चंचला और विभू ,रायपुर बिलासपुर दुर्ग सभी जगह सक्षम जन फाउंडेशन कार्य कर रहा है यह जानकर हर्ष व्यक्त की और सक्षम फाउंडेशन और दिव्यांग संघ छत्तीसगढ़ के कार्य को जाना सक्षम जन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उन्हें धन्यवाद दियाा। इस अवसर पर संस्था के सचिव हरि सिंह सोलंकी कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा संरक्षक प्रतिक गौतम सुमन ठाकुर नीतू आशा गुप्ता आदि उपस्थित थे।