अंडा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम पीसेगांव (जिला दुर्ग) में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विद्यालय के आंगन और बाथरूम में पानी भर जाने से न सिर्फ गंदगी फैल रही है बल्कि बच्चों और शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल भी बना हुआ है।
गंदे पानी में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा हमेशा बना रहता है। इस वजह से छात्र-छात्राएँ भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर साल बरसात में सामने आती है, लेकिन अब तक सरपंच या पंचायत की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अभिभावकों का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं।
लोगों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से शीघ्र ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थी सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सके।
इस विषय पर ग्राम पंचायत पिसेंगांव के सरपंच द्रोपती देशमुख से जानकारी लिये तो बताये कि स्कूल स्टाफ से पंचायत में आवेदन जमा किये है इसमें अभी पंचायत द्वारा जीरा गिट्टी बिछाया जायेगा।







