पाटन कालेज में प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित


पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन  एवं प्रिज्म कॉलेज  उतई के संयुक्त तत्वधान में (MOU) के तहत  प्राचार्य डॉ. नंदा  गुरवारा के मार्गदर्शन में कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम के प्रथम चरण का योजना पाटन में किया गया | यह कार्यक्रम कैरियर काउंसलिंग इकाई के संयोजक प्रवीण जैन एवं कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव शर्मा के  निर्देशन में स्नातक एवं स्नाकोत्तर विद्यार्थियों के लिए संपन्न हुआ जिसमें 95 विद्यार्थियों ने भाग लिया| कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा द्वारा किया गया।प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने अपने उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा की पाटन महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए ये सुनहरा अवसर है पढ़ाई करते करते आपको जॉब प्राप्त हो सकता है इससे आप सभी के जीवन में बदलाव आएगा जिससे समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान कर सकते है। प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने सभी को सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी।कार्यक्रम में एप्टीट्यूड परीक्षा एवं साक्षात्कर  दो चरण  में आयोजित किया गया | रिसोर्स पर्सन डॉ कंचन गांगुली तथा डॉ जागेश्वर साहू  द्वारा विद्यार्थियों का साक्षात्कर लिया गया। कार्यक्रम का नाम उड़ान 2026 दिया गया है।  इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक प्रवीण जैन ने उड़ान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बडी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित थे।