पाटन। विवरण इस प्रकार है कि आवेदक छविराम पटेल पिता बिसम्भर पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी खपरी अपने खेत में सरसों एवं लाखडी की फसल लगाया है, जिसकी रखवाली करने के लिए दिनाँक 28.01.2023 को सुबह 08.00 बजे से सायकल से गया था, सायकल को विनोद दुबे के खेत में स्थित कोहा झाड़ के नीचे खड़ा कर ताला लगाकर अपने खेत में चला गया था. शाम 06.00 बजे करीब वापस आकर देखा तो जहाँ पर सायकल खड़ा किया था वहाँ पर नहीं था. आस-पास पता तलाश करने पर नहीं मिलने से अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले जाने से रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अपराध कमोंक 08/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान संदेही आरोपी सोनू पाठक एवं आकाश तिवारी निवासी खपरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताए कि दोपहर 03.00 बजे करीब अपने अन्य साथी के साथ शराब पीने के लिए विनोद दुबे के खेत पर गए थे, शराब पीने के बाद वापस आते समय सायकल खड़ा मिलने पर चोरी कर अपने कब्जे में रखना एवं बिकी करने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताए आरोपीगण के कब्जे से चोरी किए हुए सायकल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना के सीजी 05 यू 7135 को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।







