ग्राम पंचायत जमराव में पौधारोपण एवं सोखता गड्ढा निर्माण कार्यक्रम आयोजित


जमराव, 23 जुलाई 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु ग्राम पंचायत जमराव में बुधवार को पौधारोपण एवं सोखता गड्ढा निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, उपसरपंच श्री लेखराज निषाद, पंचायत सचिव श्री विष्णु बंजारे, रोजगार सहायक श्रीमती गुनेश्वरी सोनवानी, पंच श्री कैलाश सोनकर, श्री गैंद लाल नन्हारे, राजबती यादव ,श्री भीम साहू, श्री देवाशीष सोनकर, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही, स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक आवास में सोखता गड्ढा निर्माण कर उपयोगिता की जानकारी दी गई।

सरपंच श्रीमती जागेश्वरी सोनकर ने कहा कि ग्राम पंचायत स्वच्छता, हरियाली और जल संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है ताकि गांव स्वच्छ एवं सुंदर बने। उन्होंने सभी ग्रामीणों से पौधों की देखभाल करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया