आशीष दास
कोंडागांव/बोरगांव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार भारतीय जनता पार्टी खास तौर पर मनाने जा रही है। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन से 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी जयंत तक सेवा पखवाड़े के रुप में मना रही हैं। इस अभियान के जरिए सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनौतियों का सामना सिर्फ सरकार के बूते का नहीं इसलिए संगठन कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा।
इसी कड़ी में बोरगांव के शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाकर पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा सोमा दास ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से बापू के जन्मदिन दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। लेकिन किसी का जन्मदिन मनाना उसकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के लिए नहीं होता, बल्कि इसका उद्देश्य यह है कि हमारा विचार बढ़े, संगठन बढ़े। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और समाज के सामने जो चुनौतियां आएंगी, उनका सामना सिर्फ सरकारों के बूते की बात नहीं होगी। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन यानी कार्यकर्ताओं को भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री तरुण साना, विश्वनाथ सिकदार, मनीराम मंडावी, राय सिंह मरकाम, विपुल जोददार, मलय दास, चंद्रकला सरकार, धनराज पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।