रानीतराई । वन होम वन ट्री अभियान के तहत ग्राम पंचायत चुलगहन में बादाम, आम, जामुन, जाम, कटहल के पौधे वितरित किए गए l ग्राम पंचायत चुलगहन के सरपंच ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति की सुंदरता और पर्यावरण को हरा भरा बनाये रखने के लिए मानव जीवन की स्वास्थ्य को ऊर्जा प्राप्ति करने हेतु पेड़ पौधे लगाना बहुत आवश्यक है l धरती माता की सच्ची सेवा करनी है तो अपने जीवन मे पेड़ पौधे का रोपण करते रहे l प्रकृति में हरियाली होगी तो जीवन भी सुंदर होगा l धरती बंजर हुई तो जीवन नरक हो जाएगा l पौधे की देखरेख अपनी बच्चे की तरह करे l लोगो से निवेदन है कि अपने पूर्वजों के नाम से अपने खेत खलिहान में, नदी तालाब के पार में या किसी चिन्हाकित शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण जरूर करेl इस अवसर पर ग्राम पंचायत चुलगहन के सरपंच नीरा पुलस्त्य साहू, उपसरपंच धर्मेंद्र यादव, रोजगार सचिव नारायण सिंह यादव, पंचायत चपरासी भगत पटेल, ग्रामीण डे साहब रघुवंशी, रोहित साहू, इंद्र कुमार सूर्यवंशी, दुकालू रघुवंशी, खोमन साहू, मुकेश दास, डोमन साहू एवम अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे l






