मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम रायपुर के सहयोग से उप स्वास्थ्य केन्द्र महुदा एवं धान खरीदी उपकेंद्र जमराव में किया गया पौधारोपण

तोरण साहू (7389384721)

पाटन । महात्मा दीप्ति बाई के मार्गदर्शन में मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर आश्रम के सहयोग से उप स्वास्थ्य केन्द्र महुदा एवं धान खरीदी उपकेंद्र जमराव में लगभग 64 पौधा फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण किया गया। मानवता का धर्म निभाएं आओ मिलकर पेड़ लगाएं इसी संकल्प के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे सहयोग के रूप में उप स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी भाग्यलक्ष्मी (आर.एच.ओ.) एवं जगदीश साहू (आर.एच.ओ.) ग्राम प्रमुख लखन कौशले व अजय यादव तथा धान खरीदी उपकेन्द्र ग्राम जमराव के प्रबंधक पोखन सोनकर व सहायक रामेश्वर प्रसाद एवं मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम रायपुर से डॉ. पी. एल. तारक, सत्यप्रकाश साहू, हेमंत साहू मानव सेवा दल के सदस्य उपस्थित थे। समिति के सदस्य कमल पटेल, अलख साहू, मंथीर साहू, धनेश्वर पटेल, महेश साहू, प्रभात पटेल, लेखराम पटेल, बलदाऊ पटेल, रोहित साहू, राजेन्द्र पटेल, बैशाखू पटेल, डामन पटेल, बिरेन्द्र साहू, नंदकुमार पटेल, लक्ष्मण सिन्हा, किशन पटेल एवं संतोष पटेल आदि सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्य में सम्मिलित हुए।