अमृत सरोवर की मिट्टी की सुरक्षा के लिए किया गया पौधरोपण, तेलीगुंडरा में पौधा लगाकर सुरक्षा का लिया संकल्प

पाटन। ग्राम पंचायत तेलीगुण्डार में अमृत सरोवर मजदूर एवं जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण का कार्य किया। सबसे पहले महिला मजदूर एवं महिला समूह द्वारा उचित स्थान का चयन किया फिर एक बार एक का गड्ढा खोद कर उसमें खाद एवं जैविक उर्वरक वर्मी कंपोस्ट का गड्ढे के चारों ओर अच्छी तरह डाल कर गड्ढे में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक डालने के बाद पौधों का रोपण किया गया।। जिसमें बरगद, पीपल एवं कदम जैसे छायादार पौधों को लगाया गया। अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत, कमलेश नेताम, सरपंच मनीष पटेल एवं ग्राम प्रमुखों एव महिला शक्ति द्वारा पौधों का रोपण किया गया।। भविष्य में इन पौधों की संरक्षण की भी जवाबदारी ली गई। अमृत सरोवर के निर्माण से आसपास के हैंडपंपों का जलस्तर एवं सिंचाई के लिए जल उपलब्धता का एक बेहतर विकल्प है।।अशोक साहू ने कहा की भविष्य में इसी तरह के अमृतसर ओं का निर्माण एवं जल संरक्षण के लिए निर्माण का एक मॉडल के रूप में देखा जा सकता है।