पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ संस्कृति महिला ग्रुप के सदस्यों ने शुक्रवार को करवाचौथ के अवसर पर नगर के लोरमी मार्ग पर कदम्ब का एक का पौधा रोपित कर संरक्षित किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील किया।संस्कृति महिला ग्रुप के सदस्यों द्वारा विभिन्न त्योहारों में समिति के साथ पौधारोपण किया जाता है।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, मोहन सिंह (राजू), एस एल कुर्रे, राजीव श्रीवास्तव, शंकर चन्द्रवंशी, प्रफुल्ल बिसेन, शैल बिसेन, योगेश्वरी राजपूत व उर्वशी चन्द्रवंशी उपस्थित थे। Give title







