पाटन।।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाटन स्थित ओम शिवानी फ्यूल पेट्रोल पंप में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप के संचालक राजा पाठक ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पेट्रोल पंप के संपूर्ण स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजा पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पेड़-पौधे ही स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य की आधारशिला हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।






