सिकोला में किया पौधरोपण, कृषि संकल्प अभियान के तहत रथ यात्रा का किया स्वागत



पाटन। ग्राम पंचायत सिकोला में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रथ का आगमन हुआ।  जिसमें कृषकों को उद्यानिकी, कृषि ,पशुपालन ,मत्स्य पालन व अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, भाजपा नेता सुनील वर्मा, सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।