प्रधानमंत्री मोदी व पं.दीनदयाल के जन्मदिन पर पौधारोपण किया


पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ गुरुवार सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन व पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर के गोपी बंद तालाब के पास नवापारा मार्ग में कदम्ब के दो व गुलमोहर के एक पौधे लागया गया।उन्होंने लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए अपील किया गया।साथ ही पौधे को पेड़ बनते तक संरक्षण प्रदान करने की बात कही।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, मीनाक्षी सिंह ठाकुर, प्रभा देवांगन, पूर्णिमा शर्मा,वर्षा साहू पंडरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, वरिष्ठ नेता चंद्रकुमार सोनी, नवल किशोर पांडेय, पंडरिया सोसायटी अध्यक्ष भास्कर देवांगन, पर्यावरण समिति के सदस्य मोहन राजपूत, अनुराग सिंग ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, एस आर कुर्रे, हमीद खान, गोविंद रजक, उपस्थित थे।