पंडरिया।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ नगरवासी लगातार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।रविवार को विमल बारगाह व सुरज जायसवाल ने जोरा तालाब में बरगद का एक पौधा रोपित कर नगरवासी सहित सभी लोगों को पौधारोपण करने की अपील की।इससे पहले शनिवार सुबह मोबाईल मेडिकल यूनिट के प्रबंधक पृथ्वी सोनी ने अपने सेवा के चार वर्ष पूरे होने पर बांधा तालाब के पास नीम का एक पौधा रोपित कर पौधारोपण को स्वस्थ्य समाज व स्वस्थ्य पर्यावरण के लिए अनिवार्य बताया। लोरमी रोड निवासी वरिष्ठ व्यख्याता दिनेश तिवारी ने 10 जुलाई शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जोरा मंदिर परिसर में बेल का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इससे पहले शिक्षिका आभा गेडाम ने अपने पिता राधेलाल गेडाम के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम को कदम्ब का एक पौधा समिति के साथ किया।उनके द्वारा समिति के साथ अनेक अवसरों पर पौधारोपण किया जाता है।
इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, गोविंद रजक, हमीद खान, मोहन सिंह (राजू), एस एल कुर्रे, अखिलेश तिवारी,राकेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।







