पर्यावरण व फिट इंडिया के लिए कर रहे सायकल यात्रा ,समिति के साथ पौधारोपण कर पौधे लगाने अपील की

,
पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण व उत्तम स्वास्थ्य का संदेश देने चार सायकल यात्री पैडल टू प्लांट अभियान 2025 अंतर्गत सायकल यात्रा कर रहे हैं।जो अरुणाचल प्रदेश से निकलकर अनेक प्रेदेशों से होते हुए गुजरात तक यात्रा करेंगे।इनके टीम में कोच नीलेश बारोट, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली तथा इंडिया टू लंदन सायकल यात्रा करने वाली निशा कुमारी, माउंट एवरेस्ट क्लाईमर अंजना यादव तथा निक्सा बारोट,माउंट एवरेस्ट क्लाईमर शामिल हैं।सहयोग के लिए चार अन्य सदस्यों के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव से मुन्ना जायसवाल उपस्थित थे।इनकी टीम सोमवार सुबह रायपुर से निकलकर सोमवार रात्रि करीब 9 बजे मुंगेली होते हुए नगर के गांधी चौक पहुंची,जहां नगर के वरिष्ठ लोगों ने स्वागत किया।
*पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ किया पौधारोपण*-सायकल यात्रियों ने मंगलवार सुबह पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में कदम्ब का एक पौधा रोपित किया।इस दौरान टीम की सदस्य माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली निशा कुमारी ने बच्चों व उपस्थित लोगों से कहा कि वे यह यात्रा दो उद्देश्यों को लेकर कर रही हैं।उन्होंने कहा कि वे  लोगों को फिट रहने तथा पौधारोपण कर पर्यावरण को संतक्षित करने के उद्देश्य से यह यात्रा कर रही है।हर पड़ाव पर पौधारोपण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि हर जगह उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।उन्होंने सभी बच्चों व लोगों से अपने पसंद के फलों के पौधे लगाने की अपील की।इससे पहले समिति के सदस्यों ने रेस्ट हाउस पहुंचकर सभी यात्रियों का स्वगत किया।इस दौरान संस्था के प्राचार्य विकास शुक्ला,पर्यावरण संरक्षण समिति के मोहन राजपूत,अनुराग ठाकुर,एस एल कुर्रे,चंद्रप्रकाश राजपूत,राजीव श्रीवास्तव,गोविंद रजक सहित स्कूली बच्चे व अनेक लोग उपस्थित थे।
*4000 किलोमीटर करेंगे साइकिलिंग*- पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने ये सायकल यात्री करीब 4000 किलोमीटर साइकिलिंग करेंगे।जो अरुणाचल प्रदेश से निकलकर उड़ीसा,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश सहित 7 राज्यों से होते हुए गुजरात पहुंचेंगे।टीम में कुल चार सदस्य हैं।जिनमे से दो महिला,एक बच्ची व एक पुरुष सदस्य हैं।जिनमे से एक करीब 8 साल की छोटी बच्ची भी साइकिलिंग कर रही है।टीम के सदस्य प्रति दिन लगभग 110 से 150 किलोमीटर का सफर तय करते हैं।