पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सदस्य मोहन राजपूत की सुपुत्री तेजस्विनी राजपूत(पीहू) व शिवनंदन गुप्ता ने शनिवार अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के न्यायालयीन कर्मचारी कालोनी में कोनाकार्पस का एक – एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।उनके द्वारा समिति के साथ प्रतिवर्ष अनेक अवसरों पर पौधारोपण किया जाता है।समिति ने सभी लोगों को विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने व संरक्षण करने की अपील की है।
इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत,अनुराग सिंह ठाकुर, हमीद खान, गोविंद रजक, एस एल कुर्रे, राजीव श्रीवास्तव व ओजस सिंह राजपूत उपस्थित थे।







