स्मृति व जन्मदिन पर लगाये गए पौधे


पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ नगर के वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा के कोषाध्यक्ष हरीश जैन व उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी मां कमलादेवी लोढ़ा के शांति भोज कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार 17 अक्टूबर को सामुदायिक भवन के पास कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।उनके द्वारा पौधों के संरक्षण के लिए पर्यावरण संरक्षण समिति को 5100,बेजुबाँ समिति को 5100 तथा राम रसोई में 5100 का सहयोग प्रदान किया गया।इसी तरह जीवदया के लिए 1390 रुपये की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया।श्री जैन हमेशा समिति के साथ पौधारोपण का कार्य करते हैं तथा नियमित रूप से सहयोग प्रदान करते हैं।इस दौरान मांगीलाल, भंवरलाल,गुलाबचंद,ज्ञानचंद,कांतिलाल,गिरेन्द्र कुमार,ललित कुमार,विजय जैन,हरीश जैन,बसंत जैन,अजय जैन,प्रणय जैन,पीयूष जैन,अमय जैन,विवेक जैन उपस्थित थे।वहीं रविवार को पर्यावरण सरंक्षण समिति के सदस्य अनुराग सिंह ठाकुर के सुपुत्र अभिज्ञान सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के लोरमी मार्ग पर कदम्ब का एक पौधा लगाकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, एस एल कुर्रे, राजीव श्रीवास्तव, गलीराम बंजारे, शंकर चन्द्रवंशी व अनिरुद्ध सिंह उपस्थित थे।समिति ने सबी लोगों से अपने आने  वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न अवसरों पर एक पौधा लगाकर अपनी स्मृतियों को संजोकर रखने को बात कही।