प्रथम श्रावण सोमवार व स्मृति में लगाये पौधे


पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ संस्कृति महिला ग्रुप ने पंडरिया सोसायटी अध्यक्ष भास्कर देवांगन के सहयोग से 14 जुलाई को प्रथम श्रावण सोमवार के अवसर पर नगर के मंडी परिसर में नीम एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।श्री देवांगन के सहयोग से मंडी परिसर में पिछले पखवाड़े भर में 21 पौधे रोपे जा चुके हैं।श्री भास्कर देवांगन सोसायटी के आस -पास पौधा लगाने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था कर रहे हैं।श्री दवांगन ने सभी लोगों से पौधारोपण कर पौधे को पेड़ बनाकर पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने की अपील की है। इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, गोविंद रजक, मोहन सिंह(राजू), राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कौशिक, भास्कर देवांगन, सुलभ श्रीवास्तव, प्रफुल्ल बिसेन, अर्चना सिंह, उर्वशी चन्द्रवंशी, शैल बिसेन, योगेश्वरी सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, प्रभा देवांगन, मीनाक्षी सिंह, सीमा ताम्रकार,  विजया शर्मा, पुष्पा चौबे, उपस्थित उपस्थित थे।
*स्मृति में किया पौधारोपण*- नगर के महामाया चौक निवासी नवीन हलवाई,सुनील हलवाई,अनिल हलवाई व अमित हलवाई ने अपने पिताजी की स्मृति में सोमवार को एक पीपल का पौधा रोपित किया।उनके पिता रामलाल हलवाई का निधन पिछले सप्ताह 7 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने से हो गया था।जिनके स्मृति में उनके पुत्रों ने उनकी स्मृति में एक पीपल का पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने सभी लोगों से हर अवसर पर पौधे लगाने की अपील की है।