पाटन। खेल ग्राम झीट में खिलाड़ियों के भीतर खेल भावना, अनुशासन और सद्भावना विकसित करने तथा ग्रामीण अंचल में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ‘सद्भावना ट्रॉफी-26’ के नाम से आयोजित यह प्रतियोगिता 11 जनवरी 2026, रविवार को होगी। इसका आयोजन ‘एडवेंचर खो-खो क्लब’ के सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2025 तक 14 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही खिलाड़ी की लंबाई (सेमी में), वजन (किलोग्राम में) और उम्र का कुल योग 216 से अधिक नहीं होना चाहिए। यह एक दिवसीय प्रतियोगिता है, जिसमें आयोजक समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार (प्राइज मनी) और निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिता में दुर्ग और रायपुर जिले के बालक-बालिकाओं की लगभग 10 से 12 टीमें शामिल होंगी, जिसमें करीब 150 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।







