बलराम यादव 9893363894
पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में शासकीय जमीन को अवैध कब्जा कर प्लाटिंग करने की नीयत से मुरूम डालकर रास्ता बनाया जा रहा था। इस खबर को सीजी मितान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था । इसके बाद खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव ने तत्काल नया तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को मौके पर जाने के निर्देश दिए। मौके पर जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति के नाम नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही साथ वहां पर शासकीय भूमि होने का बोर्ड भी लगा दिया गया है । अभी तक यह ज्ञात नहीं हुआ है कि उक्त जगह पर कौन मुरूम डालकर कब्जा कर रहा था।

ग्राम सांकरा में खमहरिया रोड के बाजू में ही लगभग तीन एकड़ भूमि पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वहां पर बड़ी मात्रा में मुरूम डालकर समतल किया जा रहा था। वहीं अवैध प्लाटिंग करने के नियत से वहां रोड रास्ता भी बनाया जा रहा था । इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग तत्काल हरकत में आया और खबर प्रशासन के तुरंत बाद ही ने एसडीएम पाटन ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाने के निर्देश दिए। नायाब तहसीलदार मौके पर पटवारी को लेकर पहुंचे तब वहां पर कोई नहीं था। साथ ही साथ गांव के किसी को भी यह जानकारी नहीं है कि अवैध कब्जा कौन कर रहा है। इसके बाद राजस्व विभाग ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए उक्त स्थल पर नोटिस चश्मा भी कर दिया है। वहीं उक्त स्थल पर शासकीय भूमि होने का बोर्ड भी लगाया जा चुका है। इस तरह से शासन की लाखों की भूमि को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे अब प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बचाया जा सका है। जानकारी मिली है की अभी भी उस जगह पर रात को कुछ लोग आते हैं और वहां पर बहुत सारे जगह पर घूम कर देख कर वापस चले जाते हैं। बता दे की ग्राम पंचायत के द्वारा भी पहले ही इसकी शिकायत की जा चुकी है। मौके पर नोटिस चश्मा किया है जिसमें लिखा गया है कि संबंधित भूमि पर अगर किसी को कुछ जानकारी देनी है तो वह तीन दिवस के भीतर नायब तहसीलदार पाटन के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। वहीं ग्राम के सरपंच सचिव एवं पटवारी को भी मौखिक रूप से निर्देश दिया गया है कि उक्त जगह पर नज़रें बनाए रखें साथ ही साथ अगर जानकारी मिलती है की कौन वहां पर अवैध कब्जा कर रहे हैं तो उसकी जानकारी तत्काल राजस्व विभाग को दे। बहरहाल अभी तक उस स्थान पर कब्जा करने वाले लोग सामने नहीं आए हैं।






