पाटन।।ग्राम झीट में क्रिकेट मैदान मंच के लोकार्पण एवं अस्मिता खेलो इंडिया भारतोलन स्टेट लेबल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद) थे। उन्होंने क्रिकेट मैदान मंच का लोकार्पण करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
अस्मिता खेलो इंडिया भारतोलन स्टेट लेबल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई।







