पाटन। कोटा (राजस्थान) में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट ज़ोन वेटलिफ्टिंग वुमेंस लीग 2025–26 में जय महावीर व्यायाम क्लब की होनहार खिलाड़ी रेशम साहू ने 44 किग्रा वजन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 45 किग्रा स्नैच एवं 61 किग्रा क्लीन एंड जर्क, कुल 106 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक (🥈) प्राप्त किया। इस उपलब्धि से उन्होंने क्लब एवं ग्राम का नाम रोशन किया।
रेशम साहू की इस सफलता में उनके कोच आदित्य सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन से यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी।
इस उपलब्धि की खुशी में ग्रामवासियों एवं क्लब के सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—
• श्री राजू रूपेन्द्र साहू जी (सरपंच, ग्राम पंचायत झीट)
• श्री धर्मेंद्र कौशिक जी (उपाध्यक्ष, दुर्ग जिला वेटलिफ्टिंग संघ)
• श्री रोहित साहू जी (प्रधान पाठक)
• श्री नरेंद्र सर (CHC झीट)
• श्री राजेश्वर सिन्हा जी (समाजसेवी)
• श्री हेमंत कौशिक, श्री कमलेश पटेल जी, श्री हेमंत अग्रवाल जी
• श्री भूपेश सिन्हा जी, श्री डिगेश साहू जी
• ठाकुर सर जी, पाल जी, जितेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, बृजेश पटेल, प्रीतम सिन्हा
• जय महावीर व्यायाम क्लब के
• अध्यक्ष: श्री सुरेश पटेल जी
• उपाध्यक्ष: श्री वीरसिंग खुटेल जी
• सचिव: श्री पोषण लाल पटेल जी
• सह-सचिव: श्री कुमलेश सिन्हा जी
कार्यक्रम में खिलाड़ी रेशम साहू एवं उनके कोच आदित्य सिन्हा का सम्मान कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।







