अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पाटन के एक।निजी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

पाटन।  पाटन के एक निजी स्कूल के  विद्यार्थियों ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप – इंडियन चैलेंजर्स कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, दुर्ग जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिष्ठित नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुआ, जिसमें देश-विदेश के हजारों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। चंचल साहू ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि शिवांश सिन्हा, गुंजन साहू, भावेश साहू एवं रुथ निषाद ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इन सभी खिलाड़ियों ने विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक युवराज कुमार साहू के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय निदेशक, प्राचार्य  तथा सेइशिनकाई शितो र्यू कराटे-डो फेडरेशन के छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख सेंसेई शेषांक गुप्ता ने सभी पदक विजेताओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।