ग्राम पंचायत जमराव के खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास


……………………………………
ग्राम पंचायत जमराव, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। दुर्ग में आयोजित संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

लोकनाथ साहू ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया।

अनिल नन्हारे ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह सफलता केवल दोनों खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरे ग्राम पंचायत, विकासखंड पाटन एवं जिला दुर्ग के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में गौरवान्वित करेंगे।

सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों के कोच, खेल प्रशिक्षकों एवं स्पोर्ट्स शिक्षक को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन ने इन खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ग्राम पंचायत जमराव के खिलाड़ी खेल जगत में नई-नई उपलब्धियाँ हासिल कर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर तक रोशन करेंगे।

ग्राम पंचायत जमराव की ओर से दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच, खेल प्रशिक्षकों एवं स्पोर्ट्स शिक्षक को हार्दिक बधाई एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

आपकी सफलता पूरे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि आप राज्य स्तर पर भी स्वर्णिम प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत जमराव का गौरव और अधिक बढ़ाएंगे।