तस्वीर , जो हमेशा याद  रहेंगी

एआई की सबसे अनूठी तस्वीर

1932 की आईकॉनिक तस्वीर को आज से जोड़कर बनाई भविष्य के आर्किटेक्ट की तस्वीर

यह तस्वीर मौजूदा साल का प्रतिनिधित्व करती है ।तस्वीर एआई से बनाई गई है और 1932 के एक मशहूर फोटो फोटो से प्रेरित है। मूल तस्वीर में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक निर्माण अधीन इमारत की 850 फीट की ऊंचाई पर एक बीम पर मजदूर बैठे थे। और इस तस्वीर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया के आठ आर्किटेक्ट्स इस तरह साथ नजर आ रहे हैं ।यह दिखाता है कि यह लीडर्स इस तरह भविष्य की दुनिया को आकर दे रहे हैं जैसे कभी मजदूरों ने गगनचुंबी  इमारतें बनाई थी। तस्वीर टाइम मैगजीन ने तैयार की है। वहीं दूसरी तस्वीर रोबोटिक्स के इस्तेमाल को दिखाती है पेरिस फैशन वीक में इस बार रोबोट ने रैंपवॉक किया ।

श्री राम मंदिर की शिखर पर धर्म ध्वजा

श्री राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा होने के बाद 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा  फहराई  गई। यह पहली बार था जब राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलाल विग्रह के सामने आधिकारिक ध्वजारोहण हुआ ।

दोस्ती , जो चर्चा बनी

जब एक ही कर से रवाना हुए मोदी पुतिन

1 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति  वल्दिमीर  पुतिन  चीन के दिया  तियानजिन में  एसीओ के दौरान एक ही कारण से रवाना हुए ।यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी।

सबसे मार्मिक सेल्फी

विमान हादसे की ठीक पहले ऐसी थी खुशियां। यह सेल्फी डॉक्टर  कौमी  व्यास के परिवार की है। इसमें यह पति पत्नी व बच्चों के साथ दिख रही है ।अहमदाबाद विमान हादसे  से  मिनटों पहले यह सेल्फी ली गई ।हाथ से में पूरा परिवार खत्म हो गया ।

हौसले की ताकतवर तस्वीर

युद्ध की  विभीषिका के बीच इफ्तार 

1 मार्च को  गाजा के राफा में खींची गई यह तस्वीर गम के बीच खुशियां देखने की इंसानी फितरत को दिखाती है। मलबे के बीच रमजान के पहले दिन फिलिस्तीनों के लिए एक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया ।इस दौरान यहां पर खास लाइटिंग भी की गई ।

8 करोड़ श्रद्धालु ने किया 1 दिन में स्नान

यह तस्वीर 29 जनवरी की है जब प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर करीब 8 करोड लोगों ने अमृत स्नान किया था ।यह एक दिन में स्नान की सबसे ज्यादा संख्या थी ।महाकुंभ मेले में इस साल 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे ।

आपदा की मार

भूकंप से सदियों पुरानी विरासत क्षतिग्रस्त

यह दृश्य 28 मार्च को म्यांमार के  माण्डले में आए  तेज  भूकंप के बाद एक पगोड़ा के भीतर टूटी हुई बुद्ध प्रतिमा का है। भूकंप की वजह से सदियों पुरानी कई धार्मिक संरचनाओं भी क्षतिग्रस्त हो गई ।

लापरवाही की तस्वीर

भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज अपने उद्घाटन से पहले ही विवादों में गिर गया क्योंकि इस पुल पर करीब 90 डिग्री का मोड ।

जब ट्रंप से भिड़े जेलेंस्की

28 फरवरी को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में तीखी बहस हुई यह झड़प बहुत चर्चित रही ।

अवैध सफर का  दंश

हथकड़ियां  पहनाकर कर भारत  भेजा

अवैध रूप से अमेरिका गए 104 भारतीयों को 4 फरवरी को अमेरिका वायु सेवा के विमान से हथकड़ियां पहनकर भारत रिपोर्ट किया गया ।