सांसद खेल महोत्सव मे झीट के खिलाड़ीयो का रहा उत्कृष्ट् प्रदर्शन



पाटन.  ग्राम झीट के खिलाडियों ने सांसद स्तरीय खेल महोत्सव मे  पाटन विधानसभा का परचम लहराया है। हाल हि मे आयोजित दुर्ग लोकसभा स्तरीय स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन 24 दिसंबर से 25 दिसम्बर तक दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम मे आयोजित हुआ , जिसमे पुरे दुर्ग  लोकसभा के 9 विधानसभा साजा, बेमेतरा, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, पाटन, वैशाली नगर, नवागढ़, अहीवारा, भिलाई नगर के खिलाडियों ने विभिन्न खेलो मे 1500 से अधिक खिलाडियों ने  अपने विधानसभा की ओर से प्रतिनिधित्व किया, इसी प्रतियोगिता मे झीट के खिलाडियों ने पाटन विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट् प्रदर्शन कर पाटन को ओवर आल चैंपियन्स बनाने मे महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई।
जिसमे खिलाडियों ने  खो खो  मे  – 15 आयु वर्ग मे बालक टीम ने प्रथम स्थान,
15 वायु बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान  15-30 आयु वर्ग मे बालक और बालिका टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, भोजराम् साहू ने 100 मीटर रेस मे प्रथम स्थान और 400 मीटर मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही वेटलिफ्टिंग मे टेकेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बने सांसद विजय बघेल के द्वारा  सभी खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया