पाटन। शास उ मा विद्यालय तरीघाट के मिथलेश कुमार निषाद कक्षा 12 वी और आदित्य निषाद कक्षा 11 का 25राज्यस्तरीय शालेय खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता जगदलपुर के लिए चयन हुआ है जो संभाग स्तरीय खेल बालोद में मिथलेश ने गोला फेंक में प्रथम, तावा फेंक में द्वितीय स्थान रहा, वहीं आदित्य निषाद ने लम्बी कुद में प्रथम 200m में द्वितीय और 100m में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जो 25 वी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता एथलेटिक्स जगदलपुर में आयोजित दिनांक 21,09,2025 से 24,09,2025 तक आयोजित होगा। स्कूल के व्यायाम शिक्षक डॉ नरेश कुमार साहू के मार्गदर्शन और अभ्यास का परिणाम है। चयन होने पर संस्था के प्राचार्य श्री गजेन्द्र नाथ पांडेय, निशिकांत भारती, रमेश साहू, सरपंच महोदया श्रीमती चंदिका साहू, उप सरपंच प्रकाश गोस्वामी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिन्हा और समस्त स्टाफ गण ने उज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।







