पाटन। प्रथम इंडो-नेपाल ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 2, 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9, भिलाई में किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस कराटे प्रतियोगिता में आरव कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में आरव कराटे अकादमी के शिवांश सिन्हा, हर्षिका वर्मा, यामिनी कश्यप एवं सौम्या बंछोर ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रशिक्षक युवराज कुमार साहू ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए अकादमी का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सेईशिनकाई शितो र्यू कराटे डो एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख शेषांक गुप्ता ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत करने और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
आरव कराटे अकादमी परिवार ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






