बांटी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने साधा निशाना
बांटी (कंचा) की प्रतियोगिता

रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन बांटी प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम और 18 से 40 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें से 18 से कम उम्र के पुरूष वर्ग में बस्तर संभाग प्रथम, सरगुजा संभाग द्वितीय और बिलासपुर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान पर रायपुर संभाग एवं तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग ने कब्जा जमाया। 18 से 40 वर्ष उम्र के पुरूष वर्ग में बस्तर संभाग और महिला वर्ग में दुर्ग संभाग विजेता रहा। पुरूष वर्ग में रायपुर और सरगुजा संभाग ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दुर्ग और रायपुर संभाग ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।