पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया गया


पंडरिया।विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर सोमवार को नहर में कई संगठन व लोगों ने पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।वन विभाग पंडरिया ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में 35 नग आंवला,करंज व सीताफल का पौधा रोपित किया।जिसमें वार्ड पार्षद प्रतिनिधि योगेश शर्मा,संदीप साहू पार्षद अनुराग सिंह, खोवाराम भास्कर शामिल हुए।इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सदस्यों ने पाढ़ी रोड में एक पौधा रोपित किया।साथ ही करीब 10 से अधिक पौधों में क्यारी बनाया तथा पौधों में पानी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वहीं देवांगन समाज के युवकों ने सामाजिक भवन के पास बरगद व पीपल का पौधा लगाया।एम्बिशन स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल परिसर में फलदार व छायादार पौधा लगाया गया।नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल व अन्य सार्वजनिक स्थानों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस दौरान वन विभाग के जितेंद बहादुर सिंह,जोधन सिंह ठाकुर,अरुण दुबे,शुभाष भरतद्वाज
शाहदेव कुर्रे,उमेश्वरी श्याम, पूना राम धुर्वे,पर्यावरण संरक्षण समिति के मोहन राजपूत,अनुराग सिंह ठाकुर,हमीद खान,राजीव श्रीवास्तव,तुलस चन्द्राकर,विजय चंदेल व गलीराम बंजारे शामिल थे।