PM Kisan Yojana: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 23वीं किस्त, 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपये

PM Kisan Yojana: आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होगी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी 23वीं किस्त जारी कर 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की किस्त हस्तांतरित करेंगे। चलिए जानते हैं इस 23वीं किस्त के बारे में…

कहां से जारी होगी 23वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आज पश्चिम बंगाल से जारी होगी
  • इस राज्य के हुगली जिले के तारकेश्वर में कार्यक्रम हैं
  • जहां से 23वीं किस्त जारी की जाएगी

कितने बजे किसानों के खातों में आएगी 23वीं किस्त?

  • आज दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम होना है
  • जहां पर पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खाते में 23वीं किस्त हस्तांतरित की जाएगी

23वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जारी करेंगे
  • इस 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया जाएगा
  • इसके लिए सरकार आज 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी करेगी