महिला आरक्षण बिल के बहाने देश की जनता को असली मुद्दा से भटका रहा है पीएम मोदी, भाजपा का आक्रोश रैली सिर्फ राजनीतिक नौटंकी: उर्वशी वर्मा

पाटन। जनपद सदस्य श्रीमती उर्वशी वर्मा ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्याएं वर्तमान सरकार में विकराल रूप ले रही हैं। बिजली कटौती से आम जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में फीस और शिक्षकों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। हर घर नल योजना में पानी की कमी है। शासकीय अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान हो रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में आम जनता का काम लटकाया जा रहा है। इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल लाया है, जिसका श्रेय वे खुद 2023 में ले चुके हैं। यह राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश है। आज छत्तीसगढ़ में आक्रोश रैली कर विष्णु देव साय जी अव्यवस्था फैला रहे हैं और असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं।