पीएम नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा की आधिकारिक यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ओनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इथोपिया के पीएम अबियअहमद अली ने एक विशेष समारोह में प्रदान किया। इथोपिया के इस अवार्ड के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से करीब 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्लाह द्वितीय से खास मुलाकात की । क्राउन प्रिंस मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक खुद गाड़ी चला कर ले गए ।





