पाटन। ग्राम सिकोला में पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले आवास तालाब पार में निर्माण किया जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीण अब सामने आने लगे है। तालाब पार पर आवाज निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सीईओ जनपद पंचायत पाटन को पत्र भी लिखे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती सेवती पति छवि राम के लिए पीएम आवास निर्माण के लिए राशि स्वीकृत है। जिसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के तालाब पार में निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका विरोध है। अगर आवास निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाया गया थी ग्रामीण आगे आंदोलन के लिए विवश होंगे।






