केशव साहू
मेजर ध्यानचंद को किया गया याद, विद्यार्थियों को खेलों के प्रति किया गया प्रेरित

डोंगरगढ़, 29 अगस्त 2026।
पीएम श्री सेजेस डोंगरगढ़ में आज 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध खेल गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उनके खेल जीवन और देश के लिए किए गए योगदान को विद्यार्थियों के समक्ष रखा गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राणा अजय सिंह, मंगल सिंह एवं बाबूराव जनबंधु उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन, मेहनत एवं निरंतर अभ्यास के बारे में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूर्णिमा साहू, प्रभारी प्राचार्य, के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं श्री राज कुमार नंदेश्वर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, पीएम श्री सेजेस डोंगरगढ़ ने खेल गतिविधियों के आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अशोक साहू, फरहा अंजुम एवं डॉ. निरंजन ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ






