संजय साहू अंडा। मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम विनायकपुर पी एम श्री शास. प्रा.शाला एवम पूर्व मा. शाला विनायकपुर में मातृ पितृ पूजन दिवस एवम बसंत पंचमी का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें जिला मिशन समन्वयक श्री सुरेन्द्र पांडे, ए पी सी इंद्र कुमार रामटेके,सीता अग्रवाल, गीता शर्मा उपस्थित थे। मातृ पितृ पूजन दिवस पर मां सरस्वती की पूजा एवम बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पां डेय द्वारा बच्चों को मातृ पितृ ऋण को कभी न भूलने और ओम और मां शब्द के महत्व को रोचक प्रसंग द्वारा बच्चों को समझाया गया। एवम पेन पेंसिल बैंक की शुरुवात विनायकपुर के बच्चों को पेन देकर किया गया।सरपंच श्रीमती ललिता भूषण गजपाल द्वारा बच्चो को माता पिता के प्रति सेवाभावी बनने की प्रेरणा दी गई। संस्था के प्राचार्य श्री मंजीत सिंग राजपूत द्वारा बच्चों को सफल जीवन के लिए अनुशासन में रहने की सीख दी गई। उपसरपंच श्री सात्यिकी देवांगन , एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती स्मृति सोनी, श्री निलेश साहू द्वारा बच्चों को माता पिता के प्रति आज्ञाकारी ,संस्कारी होने की बात कही गई। आज के कार्यक्रम में सभी पालकों को उनके बच्चों के द्वारा आरती एवम तिलक किया गया मिठाई खिलाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में किशोर कुमार दिल्लीवार संकुल समन्वयक ,टिकेंद्र चंद्राकर प्र.पा., मोतीलाल मार्कण्डे, दिनेश देशमुख, ललित देशमुख,लक्ष्मी साहू,ललित बाई साहू,गोदावरी देवांगन, बीना देवांगन,छाया पटेल, त्रिवेणी चंद्राकर,उर्मिला चंद्राकर, मीना ठाकुर, सी डी देवांगन, नेमा देवांगन,बसंती देशलहरे,मंजुलता धनकर,प्रीतीमाला देवांगन, उमेश्वरी साहू, नंदिनी विश्वकर्मा, हेमंत बारले भूमिका विश्वकर्मा, पंपेश्वरी मार्कण्डे, लक्ष्मी धनकर, भुनेश्वरी देशमुख,ऋतु साहू ,शशि ठाकुर, धनेश्वरी एवम शिक्षक गण विजेता सूर्यवंशी,चमेली ठाकुर, परमिला गजपाल,नरेश गायकवाड,कीर्ति चतुर्वेदी, रामेश्वरी रायते, भावना तिवारी,भारती देशमुख,उषा सिन्हा , बच्चों के पालक गण, दोनो संस्था के रसोइया समूह गणमान्य नागरिक गण एवम सभी बच्चे उपस्तिथ थे।कार्यक्रम के अंत में डी एम सी द्वारा एस एम सी सदस्यों और पालकों के साथ बच्चों के नैतिक शिक्षा के विकास पर चर्चा की गई।






