रायपुर।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पीएम श्री योजना के अंतर्गत शालाओं को चिन्हांकित कर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजनांतर्गत चयनित स्कूलों में पहले और अब में बड़ा परिवर्तन आया है, जिससे बच्चों में भी सुंदर वातावरण में पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूलों के रंग-रूप में बदलाव के साथ बच्चों के लिए सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान और गणित के लिए अत्याधुनिक लैब्स, खेल सुविधाएं, और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिले में भी ऐसे 10 विद्यालय हैं, जिनका पीएमश्री योजनांतर्गत चयन किया गया है

पीएमश्री विद्यालय के रूप में घोषित होने के बाद विद्यालय में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बच्चों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, जो कमी थी, वो सब अब दूर हुई हैं। भवन के रंग-रोगन, साफ-सफाई के साथ अन्य कार्य किए गए हैं। व्यवस्था दुरुस्त होने से बच्चों की पढ़ाई के प्रति रूचि भी जगी है। बच्चों के इंटरेस्टेट के अनुसार अन्य एक्टीविटी भी होती है। शनिवार को खेल होता है, ड्रॉइंग, क्राफ्ट का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमें बहुत खुशी है कि पीएमश्री विद्यालय होने से बच्चों को ये सब सुविधाएं मिल रहीं हैं।
विकासखण्ड अम्बिकापुर में प्राथमिक शाला जुनापारा एवं प्राथमिक शाला नगरपालिका, विकासखण्ड बतौली में प्राथमिक शाला झरगंवा एवं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली, विकासखण्ड लखनपुर में प्राथमिक शाला लहपटरा एवं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लखनपुर, विकासखण्ड लुण्ड्रा में प्राथमिक शाला कर्रा, विकासखण्ड मैनपाट में प्राथमिक शाला हर्रामार, विकासखण्ड सीतापुर में प्राथमिक शाला गेरसा, विकासखण्ड उदयपुर में प्राथमिक शाला सलका शामिल है। यहां 2889 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।






