वैज्ञानिक विवेचना से पॉक्सो आरोपी को मृत्युदंड, अण्डा थाना प्रभारी हुए  सम्मानित

अण्डा।गंभीर पॉक्सो एवं हत्या के मामले में वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित विवेचना के जरिए आरोपी सोमेश यादव को मृत्युदंड की सजा दिलाने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया। विवेचना में DNA, FSL, चिकित्सकीय और तकनीकी साक्ष्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सम्मानित टीम में अण्डा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए गंभीर अपराधों में प्रभावी विवेचना और टीमवर्क को प्राथमिकता देने की बात कही।