संजय साहू

अंडा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना पूर्णिमा तिवारी व राजगीत ऋंतभरा कश्यप ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा आज लीप वर्ष के 29 फरवरी को यादगार बनाने के लिये विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया है हमारे बहुत से शिक्षक साथी साहित्यकार है उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना शिकसा का मुख्य उद्देश्य है। इसी कड़ी में महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन, उपाध्यक्ष प्रीतिचंद्र मल्लिका, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी शिकसा के कार्य पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी”हसमुख” ने कहा कि शिकसा अपने निरंतर कार्यक्रम आयोजन के लिये संयोजक आस बधाई के पात्र है अंत में स्वरचित गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया।कार्यक्रम में दिनेश कुमार दुबे, रामकुमार पटेल, प्रकाश चन्द्र चेलक, रामलाल कोसले, बुधनी अजय, प्रतिभा त्रिपाठी, ममता राजपूत"हीर" सहा.शिक्षक, राजीव लोचन कश्यप, अश्वनी कुमार उइके, मोहित कुमार शर्मा, हरमन कुमार बघेल, ओ.पी.कौशिक "रतनपुरिहा", भारत माता खटकर, शिवकुमार अंगारे, देवप्रसाद पात्रे, लक्ष्मीनारायण क्षत्री, संध्या पाठक, संध्या मौर्य, पुष्पांजलि ठाकुर, लोकनाथ ताण्डेय 'मधुर', तारा बन्छोर, पुष्पलता भार्गव 'सुनंदा', हेमन्त कुमार साहू, चैतनारायण साहू, पवित्रा गुप्ता आदि ने स्वरचित गीत कविता प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर तथा आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने किया।






