▪️
▪️ आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार एवं 01 नग चाकू जप्त
▪️ आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

संक्षिप्त विवरण :
थाना भिलाई नगर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर–06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियार रखकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है।
सूचना की तस्दीक हेतु थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार एवं 01 नग चाकू (धारदार हथियार) जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
घटनास्थल :
सेक्टर–06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने, भिलाई नगर
आरोपी का विवरण :
- राजकिशोर राम उर्फ बबुआ, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेक्टर–06, भिलाई नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)
जप्त सामग्री :
▪️ 01 नग तलवार
▪️ 01 नग चाकू
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध अथवा असामाजिक तत्व गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि समय रहते वैधानिक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
—0000—






