पाटन। पाटन पुलिस द्वारा कल तीन लोगो को शराब पीने की सुविधा प्रदान कर लाभ अर्जित करते पाए पर कार्रवाई की गई है। वही शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस को कार्रवाई की सराहना तो की जा रही है। वही इस बात का भी चर्चा है की छोटे छोटे ठेला , गुमटी नुमा दुकानों में इस तरह से कार्रवाई की जा रही है लेकिन पाटन के शराब दुकान के पास में ही पक्के दुकान ढाबा में खुलेआम शराब पीने पिलाने का दौर चल रहा है आखिर इन ढाबा संचलको पर पुलिस और आबकारी विभाग की नजर कब पड़ेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिकोला में दबिश दिया। जिसमे कमलेश सपहा, दुष्यंत सपहा, गुलशन मेश्राम के गुमटी नुमा दुकान में शराब पीने की सुविधा प्रदान कर रहे थे। पुलिस को देख शराब पीने वाले भाग गए। वही इन तीनो पर कार्रवाई की गई।







